Anil Vij: चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। श्री विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झण्डा लहरा चुका है। 
HARYANA

Anil Vij: बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा – अनिल विज 

Anil Vij: चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। श्री विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झण्डा लहरा चुका है। 

Anil Vij: चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। श्री विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झण्डा लहरा चुका है।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने आरजेडी नेता लालू यादव को समझाते हुए कहा कि  ‘‘बिहार में क्या करना है क्या नहीं करना, यह आरजेडी से पूछ कर नहीं करना है। क्योंकि जो तुम्हें (लालू यादव) आता है कि चारा कैसे खाना है, नौकरियां देने के लिए जमीन कैसे अधियानी है, आईसीआरटीसी का घोटाला कैसे करना है और आरजेडी/लालू यादव से ये सब हमने नहीं सिखना है और न ही लोगों को सिखने देना है’’।
बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं –  विज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मां को कांग्रेस-आरजेडी ने अपने मंचों से गालियां दिलवाने को जो काम किया गया है उसके लिए बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।
मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद से केजरीवाल जी दिन को सोते हैं और रात को जागते है – विज
इधर, केजरीवाल के बारे में श्री विज ने कहा कि मुझे लगता है कि जब से केजरीवाल जी की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी गई है, तब से ये  दिन को सोते हैं और रात को जागते है। उन्होंने कहा कि यदि ये दिन को जागते होते तो इन्हें मालूम होना चाहिए कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान भी पंजाब में बाढग्रस्त क्षेत्रों का जायजा ले रहे है और हर संभव मदद पंजाब में पहुंचाई जा रही है।
हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है क्योंकि हमारा नारा है कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ – विज
विज ने कहा कि पंजाब के जिन क्षेत्रों में एनडीआरएफ चाहिए वहां एनडीआरएफ भेजी जा रही है, जहां एसडीआरएफ चाहिए वहां एसडीआरआफ भेजी जा रही है। यदि सेना की जरूरत पडी है तो सेना को भी भेजा गया है या स्टेंडबॉय भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है क्योंकि हमारा नारा है कि ‘सबका साथ-सबका विकास’।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल