HARYANA

Anil Vij: आने वाली 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें – विज

Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’।

Anil Vij: ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’ – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है, पार्टी में प्रवेश के दौरान ही सेवा के बारे में पढा दिया जाता है’’- अनिल विज

आने वाली 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें – विज

चंडीगढ़, 09 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है क्योंकि जिस प्रकार से बच्चा के पैदा होने पर दाई गुडती देती है, उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने पर सेवा करने के संबंध में पढा दिया जाता है’।

श्री विज आज पंचकूला में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया जाएगा और 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी का जन्मदिवस है इसलिए 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा के कार्यांे को करने के लिए पार्टी द्वारा इकटठे बैठकर बताया जाएगा कि किस-किस प्रकार से कार्यों को आयोजित करना है।

उन्होंने कहा कि सेवा का क्षेत्र बहुत ही ज्यादा बडा है और सेवा के क्षेत्र में जितना चाहे, उतना कार्य किया जा सकता है। इसके तहत रक्तदान शिविर लगाना, पौधारोपण करना, शिक्षा के संबंध में कोई प्रकल्प आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से जन्मदिन के दौरान केक के ऊपर एक या दो वर्ष पूरे होने पर मोमवती रखी जाती है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर 75 की इकाई को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगें।

प्रधानमंत्री जी का 75वां जन्मदिन है और इसलिए 75 पौधे लगाए जाएं या अन्य प्रकार की गतिविधियां की जाए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही, बल्कि वे पूरे विश्व में एक ब्रांड बन चुके हैं। श्री मोदी जी के जन्मदिन को मनाने के लिए 75 के आंकडे को मानक बनाया गया है और जो भी कार्य किया जाए वह 75 को सामने रखकर किया जाए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल