HARYANA

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी – अनिल विज

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी - अनिल विज

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी – अनिल विज

कुरुक्षेत्र में 25 नवम्बर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आएंगे, अम्बाला छावनी से हजारों लोग/कार्यकर्ता रवाना होंगे – अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम को लेकर लोगों/कार्यकर्ताओं को किया संबोधित व दिए दिशा-निर्देश

चंडीगढ़, 22 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी और इसीलिए उनको हिंद की चादर कहा जाता है।

श्री विज आज शाम अंबाला छावनी के फारूखा खालसा स्कूल में लोगों/कार्यकर्ताओं को 25 नवम्बर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अम्बाला छावनी से हजारों की संख्या में लोग/कार्यकर्ता और श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में हर उस व्यक्ति को जो अपने आपको हिंदुस्तानी मानता है उसे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि गुरू जी को हिंद की चादर कहा जाता है । उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुरुक्षेत्र में आएंगे तथा गुरू तेग बहादुर जी शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर कुरुक्षेत्र जाने की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले समागम में सभी लोग मर्यादा अनुसार समागम में हिस्सा लेंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी हरियाणा सरकार ने चार नगर कीर्तन यात्रा निकाली है जोकि कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। अभी दो दिन पहले अम्बाला छावनी से नगर कीर्तन यात्रा निकली थी जिसमें लोगों/ कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर 25 किलोमीटर तक नगर कीर्तन में पैदल चलते हुए हिस्सा लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं की श्रद्धा व जज्बे को सलाम किया।

बैठक के दौरान भाजपा नेता ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, मदनलाल शर्मा, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, अजय बवेजा, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, तरविंद्र सिंह, प्रमोद लक्की, बलित नागपाल व अन्य मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल