HARYANA

Anil Vij: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में रखे आत्मा को स्पर्श करने वाले विचार – अनिल विज

Anil Vij: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में रखे आत्मा को स्पर्श करने वाले विचार - अनिल विज

Anil Vij: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में रखे आत्मा को स्पर्श करने वाले विचार – अनिल विज

प्रधानमंत्री ने संस्कृत के पुनर्जागरण का उल्लेख कर दिया संदेश – अनिल विज

‘वंदे मातरम’ ने स्वतंत्रता सेनानियों में भर दिया था जोश – विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रबुद्ध नागरिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण में देशवासियों के हृदय को छूने वाले विचार व्यक्त किए।

श्री विज ने अंबाला छावनी स्थित इंडियन रोलर रेस्टोरेंट में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ कार्यक्रम को लाइव सुना। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हर माह की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार लोगों को प्रेरणा और दिशा देने वाले रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस बार भी हर माह की तरह देशभर में लोगों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्हांेने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारी आदिकालीन भाषा संस्कृत के महत्व पर बात करते हुए यह बताया कि देश में संस्कृत के प्रति पुनः प्रेम और सम्मान का भाव तेजी से बढ़ रहा है। यह भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का सुंदर संकेत है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का उल्लेख करते हुए यह याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत देशभक्तों के रोम-रोम में जोश और ऊर्जा का संचार करता था।

श्री विज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के त्योहारों और परंपराओं का उल्लेख करते हुए छठ पूजा जैसे पर्वों की चर्चा की, जो भारत की सांस्कृतिक एकता और लोकआस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारतीय कॉफी की गुणवत्ता और उसकी विदेशों में बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अनेकों विषयों पर प्रकाश डालकर लोगों के साथ संवाद स्थापित कर जुडने का प्रयास करते हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी जी और देशवासियों के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री हर बार विविध विषयों को छूते हैं और समाज के हर वर्ग से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करते हैं”।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुदर्शन सिंह सहगल, नीरज जैन, अनिल जैन, संजीव वालिया, हरप्रीत सिंह, डॉ. करण सोबती, डॉ. देशबंधु, डॉ. विनय मल्होत्रा, नवल सूद, कपिल विज, जसवंत जैन, अतुल महेंद्रू, राजीव गुप्ता, बी.एस. बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, अनिल बहल, दीपक भसीन, हन्नी सिंह, विपिन खन्ना, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. हरप्रकाश, डॉ. गौरव मुंजाल, गुरप्रीत सिंह भल्ला, महावीर जैन, चरणजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल