HARYANA

Anil Vij on PM Modi: “लोगों की दुख तकलीफ में प्रधानमंत्री जी ना पहुंचे ऐसा हो नहीं सकता” : अनिल विज

Anil Vij on PM Modi: चंडीगढ़, 9 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वह प्रधानमंत्री हैं जिनका दिल हर क्षण लोगों के लिए धड़कता है।

Anil Vij on PM Modi: चंडीगढ़, 9 सितंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वह प्रधानमंत्री हैं जिनका दिल हर क्षण लोगों के लिए धड़कता है। लोगों की दुख तकलीफ में प्रधानमंत्री जी ना पहुंचे ऐसा हो नहीं सकता”। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड रुपए और पंजाब को 1600 करोड रुपए की राशि प्रदान की है। विज आज पंचकूला में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
हम राजनीति नहीं करते, काम करते हैं : विज
आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से पंजाब को दिए गए पैकेज को नकाफी बताने पर विज ने कहा कि कुछ लोगों को आपदा के समय भी राजनीति करनी होती है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं करते, काम करते हैं जबकि प्रधानमंत्री ने पूरा आकलन किया हुआ है और उसके मुताबिक ही पैकेज दिया गया है।
राहुल गांधी का प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं से कोई लेना-देना नहीं : विज
राहुल गांधी के उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान विदेशी दौरे पर श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी का प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो आदमी खुद वोट नहीं डालता उसको किसी के लिए वोट मांगने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल