HARYANA

Anil Vij: मैं विपक्ष को यह कहना चाहुंगा कि अपनी इच्छानुसार बाढग्रस्त लोगों की मदद करें – विज

Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि एमसी-टू-सीएम और सीएम-टू-पीएम तक सभी बाढ पीडितों के सहयोग के लिए मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा लोगों के साथ जुडे होते हैं, और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं।

Anil Vij: एमसी-टू-सीएम और सीएम-टू-पीएम तक सभी बाढ पीडितों के सहयोग के लिए मैदान में हैं – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा लोगों के साथ जुडे होते हैं, और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं – अनिल विज

मैं विपक्ष को यह कहना चाहुंगा कि अपनी इच्छानुसार बाढग्रस्त लोगों की मदद करें – विज

चंडीगढ़, 09 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि एमसी-टू-सीएम और सीएम-टू-पीएम तक सभी बाढ पीडितों के सहयोग के लिए मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा लोगों के साथ जुडे होते हैं, और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं।

श्री विज आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा प्राकृतिक आपदा आई है और इस बार बादल फटने की घटनाएं ज्यादा हुई है क्योंकि इसका एक पैमाना है कि यदि एक मिनट में 100 एमएम बारिश आ जाती है तो उसे बादल फटना कहते हैं। पहाडों में अत्याधिक बारिश का पानी मैदानी इलाकों में आया है। उन्होंने कहा कि एमसी टू सीएम और सीएम टू पीएम तक सभी बाढ पीडितों के सहयोग के लिए मैदान में उतरे हुए हैं तथा सभी सहायता के लिए घूम रहे हैं और देख रहे हैं कि बाढ आने के कारण क्या-क्या है और उनकी सहायता किस प्रकार से की जा सकती है।

श्री विज ने कहा कि दो प्रकार के काम हमारी निगाह में है पहला यह है कि पीने का पानी और भोजन की व्यवस्था, जलजमाव की निकासी को करना इत्यादि। इसके अलावा, इस समस्या का पक्का समाधान क्या है, उसकी भी योजनाएं आने वाले समय के लिए तैयार की जाती है। उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि आपदा के समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसलिए मैं विपक्ष को यह कहना चाहुंगा कि अपनी इच्छानुसार बाढग्रस्त लोगों की मदद करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल