HARYANA

Anil Vij: ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं’’- अनिल विज

Anil Vij: ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं’’- अनिल विज

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर खडा किया सवाल, कहा- ‘‘कभी सपने भी सच्चे होते हैं!’’
‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं’’- अनिल विज
डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं, फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’ – विज
भारत सरकार ने ट्रंप के भारत द्वारा रूस से तेल न खरीदने के दावे का खण्डन किया – विज
चण्डीगढ, 17 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर सवाल खडा करते हुए तंज किया कि कभी सपने भी सच्चे होते हैं! श्री विज ने कहा कि ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं तथा फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’।
श्री विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा भारत के रूस से तेल न खरीदने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात हुई है और उन्होंने मान लिया है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगें, परंतु भारत सरकार ने इस दावे का खण्डन किया है’’।
श्री विज ने कहा कि ‘‘पहले भी आपरेशन सिंदूर के समय इस प्रकार से हो चुका है, जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने समझौता कराया है, लेकिन भारत सरकार ने कहा कि हमारी इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई है’’।
आज सुबह श्री विज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किः—‘‘एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल न खरीदने बारे नरेंद्र मोदी से हुई बात का दावा किया है परन्तु भारत सरकार ने इसे नकार दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर बारे भी ऐसा हो चुका है। मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते है और ट्रंप वहां नरेंद्र मोदी से बात कर लेते है और सुबह उठ कर मीडिया में घोषणा कर देते हैं। परन्तु सपने भी कभी सच होते हैं?’’

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।