HARYANA

Anil Vij: बिहार चुनावों पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “कांग्रेस के नकली और झूठे नेता ही इनकी हार का कारण है”

Anil Vij: बिहार चुनावों पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “कांग्रेस के नकली और झूठे नेता ही इनकी हार का कारण है”

Anil Vij: बिहार चुनावों पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “कांग्रेस के नकली और झूठे नेता ही इनकी हार का कारण है”

महबूबा मुफ्ती उग्रवाद का समर्थन कर रही है और वो उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है – अनिल विज

रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं – विज

चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बिहार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर आयोजित समीक्षा बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को बिहार चुनाव पर समीक्षा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नकली और झूठे नेता कांग्रेस में है जिनके ऊपर जनता विश्वास नहीं करती’’। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि ‘‘महबूबा मुफ्ती क्या उग्रवादियों की मां है दिल्ली के लाल किले हुई इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है और उग्रवाद का समर्थन कर रही है’’।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा नहीं पा रही है और न ही कांग्रेस शासित प्रदेशों में सत्ता पक्ष की। देश में कोई क्या कहता है उस पर जनता भरोसा नहीं करती बल्कि देश की जनता सभी बातों का अध्ययन करती है। चुनाव के दौरान वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहा जाता है, मगर पार्टियां क्या करती है देश की जनता उसको देखती और विश्वास करती है। भाजपा शासित राज्यों में विकास कार्य हो रहे हैं और भाजपा के कार्य बिहार के लोगों ने देखे हैं उसके बाद ही भाजपा व नीतिश की जोड़ी को पसंद कर वोट किया है’’।

महबूबा मुफ्ती क्या उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है और उग्रवाद का समर्थन कर रही है – विज

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दिल्ली लाल किले के बाहर कश्मीर की आवाज गूंजी है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘अगर महबूबा मुफ्ती यह कहती है कि दिल्ली लाल किले पर जो आतंकवादी घटना हुई है जो आतंकवादी मॉडल था, जो वह करने वाले थे, तो महबूबा मुफती उग्रवाद का समर्थन कर रही है और पहले भी इन्होंने उग्रवाद का समर्थन किया है। वास्तव में महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है। महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़कते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि आतंकी घटना को यह कश्मीर की आवाज बता रही है, तो इसका मतलब क्या कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में ये जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से इस देश की भावना के विरुद्ध बात कर रही है’’।

रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं – विज

प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए, पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का फैसला मानना पड़ता है। बिहार चुनाव में उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं’’।

कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए – विज

बिहार में हार के बाद अब कांग्रेसी नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि पैसे के जरिए बिहार में वोट ली गई है और चुनाव जीता गया है, जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए जहां पर रोना सिखाया जाए ताकि वहां से रोने के लिए लोगों को भेजा जाए। विज यही नहीं रुके और कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को बिहार का चुनाव हजम नहीं हो रहा जो लोगों ने इन्हें धूल चटाई है वह इन्हें चाटनी चाहिए’’।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल