HARYANA

Anil vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाले शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को पदक पहनाते हुए शुभकामनाएं दी

Anil vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाले शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को पदक पहनाते हुए शुभकामनाएं दी

Anil vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाले शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को पदक पहनाते हुए शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 05 नवम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को गत दिनों पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ी को 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए।

श्री विज ने शूटर दीपक सैनी को पद पहनाते हुए उसे सम्मानित किया और भविष्य में भी बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपक सैनी ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश व हरियाणा का नाम रोशन किया है और यह हम सभी के लिए गर्व के क्षण है। शूटर दीपक सैनी ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में खेलों का ढांचा मजबूत किया है जिस वजह से आज खिलाड़ी विश्व पटल पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं।

दीपक सैनी ने बताया कि उसने गत दिनों 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दुबई में आयोजित की गई पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लिया था और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस अवसर पर मार्केट कमेटी से चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, शाहपुर से भाजपा कार्यकर्ता लेखराज सैनी, राजीव के अलावा अन्य मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल