HARYANA

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महिला मुक्केबाज हरनूर को स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए

चंडीगढ़, 10 नवंबर-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को बहरीन में संपन्न हुई यूथ एशियन गेम्स 2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए।

श्री विज ने हरनूर कौर से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इसके अलावा, अंबाला छावनी में खेल के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएँ दीं। गौरतलब है कि हरनूर कौर ने प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।