HARYANA

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया आह्वान, ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया आह्वान, 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया आह्वान, ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख के चैक वितरित किए

चंडीगढ़, 07 नवम्बर -* हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी अपने आवास पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपए सब्सिडी के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें।

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार के यानि कुल 1.10 लाख रुपए की सब्सिडी के चैक आज हमने प्रत्येक लाभार्थी को दिए हैं। योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम जिसकी आय है उसे दो किलोवॉट तक 1.10 लाख रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वो और भी लोगों को बताएं और दिखाएं की सोलर पैनल लगने के बाद बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। सोलर से जितनी बिजली दिन में पैदा होगी उससे एक घर का गुजारा चल सकता है व बिजली का बिल खत्म हो सकता है। यह योजना दो किलोवॉट तक ही नहीं ज्यादा किलोवॉट लोड पर भी दी जा रही है, जिसके तहत 3 किलोवॉट लोड तक वालों को 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना का लाभ उठाए। मंत्री विज ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सोलर पैनल लगाने बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देकर यह पैनल लगाए।

इन लोगों को चैक वितरित किए

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज अम्बाला छावनी के कुल 23 लाभार्थियों को सब्सिडी के चैक वितरित किए गए जिनमें शांति देवी, नैब कौर, अवतार सिंह, जगदेव सिंह, नरेश कुमार, दलजीत सिंह, तेजपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, राकेश, सुखबीर सिंह सैनी, केहर सिंह, गुरनाम सिंह, रूपचंद, प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, कर्मवीर सिंह, संजय नागपाल, कौशल्या देवी, ज्ञान कौर, मनप्रीत, सुभाषचंद, मनदीप शर्मा, मोहित कुमार को चैक वितरित किए गए। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास के अलावा भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बलकेश वत्स, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, सुभाष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल