HARYANA

Anil vij: राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Anil vij: राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Anil vij: राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका- अनिल विज

प्रैसकर्मी निर्भीक होकर, बिना किसी डर, व सच्चाई लोगों को दिखाएं- विज

चण्डीगढ, 16 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका है क्योंकि प्रजांतत्र के चार स्तम्भों में एक प्रैस भी स्तम्भ है लेकिन यह स्तम्भ अपनी भूमिका सही निर्वाह तभी कर सकता है जब यह निष्पक्ष पत्रकारिता करें।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी यदि किसी सरकार या किसी पार्टी के दवाब में कार्य करेंगें, तो मीडिया कर्मी अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर पाएंगें।

 

उन्होंने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर कहा कि ‘‘मैं यही कहना चाहूंगा कि निर्भीक होकर, बिना किसी डर, व सच्चाई लोगों को दिखाओं और पत्रकारिता एक आईने की तरह होनी चाहिए जिसमें हकीकत बयां होनी चाहिए’’।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button