HARYANAHOME

Abhay Chautala on HTET: बीजेपी सरकार लगातार बच्चों के भविष्य से कर रही है खिलवाड़: अभय सिंह चौटाला

Abhay Chautala on HTET: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एचटेट परीक्षा पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में दिए गए प्रश्नों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल वाजिब हैं।

Abhay Chautala on HTET: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एचटेट परीक्षा पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में दिए गए प्रश्नों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल वाजिब हैं। बीजेपी सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। बार बार या तो पेपर लीक करवाए जा रहे हैं या फिर प्रश्नपत्रों में भारी गड़बडिय़ां की जा रही हैं। अब एचटेट परीक्षा में अनियमितता हुई है और बड़े स्तर पर गड़बडिय़ां हुई हैं। प्रश्नपत्रों की सील टूटी हुई मिली, गलत ओएमआर शीट दी गई, प्रश्नपत्रों में बहुत सारी खामियां पाई गई। अंग्रेजी और रिजनिंग के प्रश्नों के अनुसार जो विकल्प दिए गए थे उनमें जवाब गलत दिए गए। वैसे ही हिंदी के पेपर में बिना वाक्य दिए ही सीधे क्रियाएं पूछी गई जिसके कारण क्रिया का सही रूप पहचानने में अभ्यर्थियों को भारी मुश्किल हुई।

अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्न और वही प्रश्न जो हिंदी में पूछे गए उनमें अंतर था। कई प्रश्नों के तो विकल्प ही गलत थे। गणित के सवालों में आंकड़े गलत थे। कई केंद्रों पर प्रश्नपत्र देरी से पहुंचे। केंद्रों में पूरी तरह से अव्यवस्था थी। बच्चों के अंदर पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही जिसके कारण अभ्यर्थी सही से पेपर नहीं दे पाए। कुल मिला कर सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में फेल रही। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो इतने पड़ पैमाने पर गड़बडिय़ां और अनियमितता हुई है बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचटेट का पेपर दोबारा से करवाया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जो दोषी मिले उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।