HARYANA

AAP on IPS Pooran:IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

AAP on IPS Pooran:IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

AAP on IPS Pooran:IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

चार दिन बीत जाने के बाद भी परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है: अनुराग ढांडा

न्याय नहीं मिलने पर सड़कों पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी आम आदमी पार्टी: अनुराग ढांडा

बीजेपी राज में दलितों की जान की कीमत कुछ नहीं… इंसाफ के लिए परिवार अकेला खड़ा है: अनुराग ढांडा

हरियाणा सरकार ने आंखें मूंद लीं… दोषियों को बचाने में लगी है बीजेपी: अनुराग ढांडा

यह किसी एक अफसर की नहीं, संविधान और बराबरी की लड़ाई है: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की सुसाइड मामले को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न दोषियों पर कार्रवाई, न चंडीगढ़ पुलिस बीजेपी के दबाव में कोई एक्शन ले रही है। वहीं, परिवार न्याय की धीमी रफ्तार से नाराज़ है और जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, अंतिम संस्कार से इनकार कर रहा है। यह स्थिति बीजेपी शासन की संवेदनहीनता और प्रशासनिक नाकामी को उजागर करती है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह सिर्फ एक अफसर की मौत नहीं, दलित समाज के खिलाफ गहराई से फैले सिस्टमेटिक भेदभाव का प्रमाण है। “जब एक दलित IPS अधिकारी को इस हद तक प्रताड़ित किया जाए कि वह अपनी जान दे दे, तो सोचिए गरीब दलितों का क्या हाल होगा। बीजेपी को दलितों का ऊंचा उठना बर्दाश्त नहीं होता। उन्होंने कहा, “बीजेपी का इको सिस्टम दलित अधिकारियों को अपमानित करने के लिए गंदे वीडियो, झूठे आरोप और भड़काऊ बयान का इस्तेमाल करता है। यही पैटर्न सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस गवई के खिलाफ नफरती कैंपेन में भी दिखा। यह हमला किसी एक व्यक्ति पर नहीं, संविधान और संस्थागत समानता पर है।

अनुराग ढांडा ने कहा, बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं। मुख्यमंत्री इन आरोपी अधिकारियों के दबाव में है, और प्रदेश के एक दलित अधिकारी को इंसाफ दिलाने में नाकाम है। एफआईआर में देरी, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना दिखाता है, कि जांच ठप है क्योंकि बीजेपी सरकार कहीं न कहीं दोषियों को बचा रही है?

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने सभी को बराबरी दी, लेकिन बीजेपी इस समानता को पचा नहीं पाती। बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, लेकिन सच यह है कि उसे दलितों से नहीं, उनकी बराबरी से डर लगता है।ढांडा ने पंजाब सरकार का उदाहरण दिया- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दलित समाज और CJI के खिलाफ नफरती कैंपेन पर सख्त कार्रवाई की। FIR दर्ज की गईं, गैर-जमानती धाराएं लगाईं गईं, साफ संदेश दिया गया कि दलितों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी शासित राज्यों को भी ऐसा ही करना चाहिए, लेकिन वहां अपराधियों को संरक्षण मिलता है।

आम आदमी पार्टी की मांग:

वाई. पूरन कुमार मामले की निष्पक्ष और तेज न्यायिक जांच हो।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जातिगत भेदभाव और सत्ता के दुरुपयोग पर सरकार जवाब दे।

दलितों के सम्मान पर कोई समझौता नहीं।

हरियाणा में भी पंजाब की तरह नफरती कैंपेन पर सख्त एक्शन हो।

अनुराग ढांडा ने परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी है। यह लड़ाई सिर्फ एक अफसर की नहीं, संविधान और बराबरी के अधिकार की है। अगर दलितों का अपमान बंद नहीं हुआ, तो जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल