
Hansi News: हांसी। बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हांसी की शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के युवा खिलाड़ी उदय ने अंडर 17 स्कूल स्टेट गेम्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये प्रतियोगिता 18 से 21 तारीख तक भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हुई। उदय की इस उपलब्धि से परिवार, कोच और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

उदय ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबलों में दमदार पंच लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया। उदय की सफलता में उनके पिता और बॉक्सिंग कोच विनय सिंह का भी अहम योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उदय की तकनीक, फिटनेस और खेल पर लगातार मेहनत करवाई। उदय की मेहनत और कोच की मेहनत का नतीजा अब गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया है।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद उदय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। वहीं, विनय सिंह ने कहा कि उदय ने मेहनत और अनुशासन के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उदय आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और हरियाणा का नाम रोशन करेगा।
उदय की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Back to top button



