HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा जी के अतुलनीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का साक्षी रहेगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य वीरता और अटूट आस्था का परिचय दिया, जो भारतीय समाज के लिए अमूल्य विरासत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का प्रेरक व्यक्तित्व हमें सत्य, धर्म और सेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके जीवन के आदर्श समाज में सद्भाव, साहस, सेवा और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा लखी शाह बंजारा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल