HARYANAHOME

DMJA News: DMJA ने पलवल के पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा की, सरकार से DIPRO के खिलाफ कार्यवाही की मांग की 

DMJA News: DMJA ने पलवल के पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा की, सरकार से DIPRO के खिलाफ कार्यवाही की मांग की 

DMJA News: डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DMJA) के प्रदेश अध्यक्ष कुलवन्त सिंह और उनकी पूरी टीम ने जिला लोक संपर्क अधिकारी (DIPRO) द्वारा पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के सम्मान के विरुद्ध हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

डीएमजेए द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि अगर DIPRO पर जल्द कार्यवाही न की गई तो हरियाणा के महानिदेशक सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग (डीजीआईपीआर) तथा मुख्यमंत्री को मिलेंगे,उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया या उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है, तो यह पत्रकारों के अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन है।

DMJA जल्द ही इस मामले में एक बड़ी मीटिंग कर ऐसे अधिकारियो के खिलाफ रणनीति बनाने का काम करेगा, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर DMJA का प्रतिनिधिमंडल पलवल का दौरा करेगा, हमें विश्वास है कि हरियाणा सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DMJA) पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का मजबूती से विरोध करती रहेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल