HARYANAHOMENATIONAL

Boxing News: तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर चमके उदय सिंह

Boxing News: तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर चमके उदय सिंह

Boxing News: शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी, हांसी के बॉक्सर और रूदडौल निवासी उदय सिंह पुत्र विनय कुमार ने नागपुर में 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित 7वी U-17 राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वैसे, उदय सिंह शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी, हांसी में कोच विनय कुमार से प्रशिक्षण लेते हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में उदय को सफलता मिल रही है।

इससे पहले, उदय सिंह ने रोहतक में आयोजित (23 से 26 मार्च तक) पांचवी जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उदय सिंह ने अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय कर्मपाल सिंह के सपनों को साकार करते हुए रूदडौल गांव को गौरवान्वित किया है। गांव में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गई है और उनकी इस जीत पर दूर-दराज और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई संदेश दिए जा रहे है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button