हरियाणा CM नायब सैनी की पहली कैबिनेट की बैठक खत्म,जानें क्या लिए गए अहम फैसले -
राज्यहरियाणा

हरियाणा CM नायब सैनी की पहली कैबिनेट की बैठक खत्म,जानें क्या लिए गए अहम फैसले

चंडीगढ़: हरियाणा में शुक्रवार को मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया। अभी तक नायब कैबिनेट में कुल 13 मंत्री शामिल हो चुके हैं। विभाग के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नायाब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जिसमें फसल खरीद, लोगों को बिजली पानी देने के मसले पर बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगी हुई है ऐसे में लोगों को बिजली पानी की कोई दिक्कत ना हो, उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद भी शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मंडियों में पीने के पानी, बारदाना फसल उठान आदि की व्यवस्था समय पर करने को कहा है। चुनाव के बाद 95 दिन बचे है उसमें कैसे काम किया जाना है उसको लेकर भी चर्चा की गई है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है। मनोहर लाल जी ने जो काम शुरु किए थे उन कामों को आगे बढ़ाते हुए हर व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे। हमने पूरा रोडमैप तैयार किया है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल