53rd Chief Justice of India: हिसार के गांव पेटवाड़ से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर, बनेंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश
53rd Chief Justice of India: हिसार के गांव पेटवाड़ से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर, बनेंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

53rd Chief Justice of India: हिसार जिले के छोटे से गांव पेटवाड़ में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत (Justice Suryakant) अब देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) बनने जा रहे हैं। वे वर्तमान CJI बी.आर. गवई के 23 नवंबर को रिटायर होने के बाद यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे और 9 फरवरी 2027 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) का नेतृत्व करेंगे।
10 फरवरी 1962 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे सूर्यकांत ने 1981 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार से स्नातक और 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से विधि स्नातक की उपाधि हासिल की। 1984 में उन्होंने हिसार जिला न्यायालय में वकालत की शुरुआत की और सिर्फ कुछ ही वर्षों में अपनी प्रतिभा के दम पर हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता (Youngest Advocate General) बनकर इतिहास रच दिया।

7 जुलाई 2000 को वे राज्य के महाधिवक्ता, मार्च 2001 में वरिष्ठ अधिवक्ता, और 2004 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of HP High Court) रहे और 24 मई 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (Supreme Court Judge) बने।







