HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से डीजे, अवैध सायरन,ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की अब खैर नहीं

Palwal News: पलवल में ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से डीजे, अवैध सायरन,ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की अब खैर नहीं

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल । थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त अभियान निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आज फिर दर्जनों वाहनों के चालान किए गए है ।

थाना यातायात पलवल प्रभारी के अनुसार अभियान में SWAT टीमों सहित शहर के सभी थाना प्रबंधकों व यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन,ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के चालकों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माने के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश

जिला पुलिस द्वारा चलाये गये इस विशेष अभियान पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ट्रैक्टर डीजे से न केवल ध्वनि प्रदूषण होता है बल्कि सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। इसी प्रकार बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालना गैरकानूनी है और इससे बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों को परेशानी होती है। पलवल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।