
25 April ki top headlines: 25 अप्रैल 2026 की देश राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
*1.* WB: डायमण्ड हारबर के ASP, SDPO सहित डायमण्ड हारबर, फलता, उस्ती थाना के IC पर देर रात EC की गाज, मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक एक्शन लेने का निर्देश, डायमण्ड हारबर की SP ईशानी पाल को भी किया सतर्क।
*2.* प.बंगाल के बालूरघाट से विधायक रहे अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी बने नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष, वैज्ञानिक गोबर्धन दास सदस्य, PM मोदी हैं अध्यक्ष।
*3.* दूसरे चरण में और ज्यादा सख्त आयोग, शांतिपूर्ण मतदान के लिए अन्य राज्यों से आ रहे 10 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक।
*4.* अति संवेदनशील बूथों पर CRPF तैनाती को लेकर दायर TMC का मामला HC ने किया खारिज, बताया EC का अधिकार।
*5.* हुगलीः धनियाखाली में पुलिस ने गाड़ी से जब्त किए 2.10 लाख रुपये, BJP-TMC का एक दूसरे पर रुपये बांटने का आरोप।

*6.* हावड़ा के बाली गंगा अपार्टमेन्ट में कटारी से होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या कर नौकरानी का थाना में आत्मसमर्पण, परिवार का आरोप-कर रही थी ब्लैकमेल।
*7.* ममता बनर्जी ने फिरहाद हकीम को बताया पारिवारिक सदस्य, कहा- माँ के अस्वस्थ होने पर बॉबी ने दिया था 3 बोतल खून, माँ हिन्दू तथा पिता मुस्लिम होने के कारण बॉबी के शरीर में दोनों का रक्त।
*8.* नन्दीग्राम में TMC प्रार्थी के जीत की अभिषेक की भविष्यवाणी; शुभेन्दू बोले-भवानीपुर में हराऊँगा तृणमूल प्रार्थी ममता को।
*9.* राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में कर सकते रैली।
*10.* अर्जुन सिंह पुत्र तथा BJP प्रार्थी पवन सिंह का भाटपाड़ा थाना के सामने विक्षोभ, चुनावी सभा को लेकर TMC के साथ हुई झड़प।
*11.* सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा-नक्शलबाड़ी के एक बूथ पर फैमिली ड्रामा, 5 घण्टे तक बाहर घात लगाकर बैठे पति ने दो साल पहले प्रेमी के साथ भागी पत्नी को वोट देने के लिए आते ही पकड़ा।
*12.* कोर्ट में जमा था पासपोर्ट, झूठे हलफनामा से नया बनवाकर दुबई घूमकर लौटा सूरत का दंपति गिरफ्तार।
*13.* दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी युवक दे 75,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता’, कर्नाटक HC का अहम फैसला।
*14.* हरियाणा: फ्लेट पर मंगेतर को बुलाया, मिलने से पहले मौत, सेक्स पावर की दवा से हार्ट अटैक।
*15.* रांची: 1.5 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए 1 अप्रैल से ‘स्टेट लाइसेंस’ किया अनिवार्य.*
*16.* वेनेजुएला में घुसकर राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने वाला सैनिक गिरफ्तार, तख्तापलट पर सट्टा खेलकर कमाए थे 4 करोड़, पहले से थी मिशन की जानकारी।
*17.* इस बार आर या पार! शांति वार्ता के लिए अराघची PAK के लिए रवाना तो ट्रंप भी भेज रहे विशेष दूत।
*18.* अब TATA की Air India कर सकती छंटनी; बढ़े ईंधन मूल्यों से 20 हजार करोड़ के नुकसान से खलबली!
Back to top button







