HOMENATIONAL

18 April 2026 ki top headlines : 18 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

18 April 2026 ki top headlines : 18 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

18 April 2026 ki top headlines : 18 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

🔶राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- ‘स्वयं जांच करें या केंद्र को सौंपें’

🔶महिला आरक्षण से संबद्ध संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

🔶’ऐतिहासिक मौका गंवाया’, महिला आरक्षण का सपना अभी अधूरा, नहीं मिले दो-तिहाई वोट

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘पूरी तरह से खुला’ है: ईरान

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

🔶होर्मुज खुलते ही 10% गिर गए कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी खबर

🔶लोकसभा में राहुल ने कहा: मेरे और प्रधानमंत्री के पास पत्नी वाला मसला नहीं है

🔶Pakistan की नई करतूत का खुलासा, ISI भारतीय किशोरों की कर रहा भर्ती, रेलवे स्टेशन व शहर निशाने पर..

🔶भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार – आरबीआई

🔶सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह, बोले- अपनी बहन प्रियंका गांधी से कुछ सीखें नेता प्रतिपक्ष

🔶बिल का विरोध करने वालों की खैर नहीं, जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगा NDA

🔶TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी:फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर

🔶वोट के लिए नोट? तमिलनाडु में अब तक ₹800 करोड़ से ज्यादा की जब्तीने तोड़े सारे रिकॉर्ड

🔶West Asia Conflict : ‘ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार’, ट्रंप ने फिर किया दावा

🔶विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई

🔶रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा

🔶सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप

🔶चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए:क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क, सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात

🔶पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज:SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं कोई अपराधी हूं?

🔶CDS बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे चौहान:दोस्तों संग चाय पी; चाइना बॉर्डर पर बोले-गांव खाली हुए तो देश के लिए खतरा

🔶युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा:धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, बदायूं में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

🔷IPL 2026 : गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने खेली तेज पारी।

*महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम*

*1* बिल को गिराकर जश्न मनाना निंदनीय, यह कल्पना से परे’; संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले अमित शाह

*2* फ्लाइंग किस देते हैं; राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- प्रियंका से सीखें बोलने की कला

*3* केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विधेयक का विरोध किया जाए और उसे राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जाए, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे

*4* ‘विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा नारी शक्ति का अपमान’, महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर नड्डा ने बोला हमला

*5* यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी

*6* यह एक बहुत ही जबरदस्त जीत, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले शशि थरूर; परिसीमन से जोड़ा

*7* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। करीब 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए एक सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। ट्रंप 10वें स्थान पर

*8* राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- CBI जांच करे

*9* भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस MLA को उम्रकैद, 2016 के केस में विनय कुलकर्णी समेत 17 को सजा; CBI ने जांच की थी

*10* कोयंबटूर में बड़ा हादसा, मोड़ पर नियंत्रण खोकर खाई में गिरी टूरिस्ट वैन; 9 पर्यटकों की मौत

*11* चारधाम यात्रा आज से, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे; ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू

*12* अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा, गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने,

*13* भारत बना दुनिया का भरोसेमंद निवेश ठिकाना: सेबी प्रमुख का दावा- वैश्विक अनिश्चितताओं में भी पूंजी बाजार मजबूत

*14* 48 दिन बाद खुला होर्मुज: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

*15* होर्मुज रूट खुलने के बाद कच्चा तेल 13% सस्ता, एक बैरल का दाम 99.39 से घटकर 86 डॉलर हुआ; अमेरिकी शेयर बाजार 2% चढ़ा

*16*’मैं शांतिदूत हूं, मैंने आठ युद्ध रुकवाए’, ट्रंप बोले-अब ईरान के साथ भी ऐतिहासिक डील के बेहद करीब

*17* गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अमेरिका-ईरान समझौते की ओर बढ़त, ट्रंप के कई बड़े दावे*

⚡ ट्रंप का दावा: ईरान कभी नहीं बंद करेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़, दुनिया के खिलाफ हथियार नहीं बनेगा

🇵🇰 पाकिस्तान को धन्यवाद: ट्रंप ने PM और फील्ड मार्शल की तारीफ में कही बड़ी बात

🛢️ तीन पन्नों के समझौते पर प्रगति: युद्ध खत्म करने की दिशा में अहम कदम

🚢 ईरान की शर्तें: केवल कमर्शियल जहाजों को अनुमति, सभी ट्रांजिट ईरानी निगरानी में

🇩🇪 जर्मनी का सख्त रुख: ईरान तुरंत खत्म करे परमाणु कार्यक्रम और हमले

⚠️ ईरान की चेतावनी: नाकाबंदी जारी रही तो बंद होगा होर्मुज़ जलडमरूमध्य

🇧🇷 ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला: लोकतंत्र मजबूत करो, नहीं तो बढ़ेगा फासीवाद

☢️ ट्रंप का दावा: ईरान यूरेनियम संवर्धन रोकने पर सहमत

🚫 अमेरिकी नाकाबंदी जारी: डील फाइनल होने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर दबाव कायम

📦 यूरेनियम वापस लाने की योजना: अमेरिका करेगा रिकवरी ऑपरेशन

🇵🇰 इस्लामाबाद दौरे के संकेत: समझौते के बाद ट्रंप जा सकते हैं पाकिस्तान

💰 फंड नहीं मिलेगा: ईरान को जमे हुए पैसे नहीं देगा अमेरिका

⏳ 1-2 दिन में डील संभव: ट्रंप का बड़ा दावा, वीकेंड पर अहम बातचीत

🇮🇱 इज़राइल पर भी दबाव: ट्रंप बोले—हमले बंद करने होंगे

📊 ईरान का बयान: परमाणु मुद्दों पर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं

🚢 पहला यात्री जहाज गुजरा: संघर्ष के बाद होर्मुज़ से ‘Celestyal Discovery’ की एंट्री

🔥 बड़ा खुलासा: सीजफायर न होता तो ईरान करता इज़राइल पर हमला

⚔️ ईरान की चेतावनी: “खराब नीयत दिखी तो देंगे जवाब”

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button