HARYANAHOME

Rajyasabha Elections: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Rajyasabha Elections: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Rajyasabha Elections: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

नई दिल्ली, 5 मार्च — हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर श्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से श्री कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्री सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।