HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन उड़ाने की बारीकियां

Palwal News: पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन उड़ाने की बारीकियां

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ड्रोन असेम्बल करने और उड़ाने की बारीकियां सीखी तथा विभिन्न प्रकार के ड्रोन के बारे में तकनीकी जानकारियां हासिल की। विद्यार्थियों ने जाना कि आखिर ड्रोन कैसे एआई इंटीग्रेशन से काम करते हैं। इंडस्ट्री 4.0 विभाग एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता के संयुक्त तत्वावधान में ‘ड्रोन असेंबली और फ्लाइट ऑपरेशंस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रशांत और देवेंद्र सिंह चीमा ने विद्यार्थियों को ड्रोन की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्र के दौरान न केवल ड्रोन असेंबली का लाइव प्रदर्शन किया गया, बल्कि वर्तमान समय में चर्चा का विषय बने ‘कामिकेज़ ड्रोन’ की उपयोगिता और उनकी परिचालन क्षमता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, कार्यशाला के अंत में लाइव फ्लाइंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साक्षात देखा कि कैसे एक ड्रोन को नियंत्रित और संचालित किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल में दक्ष बनाना है। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और इंडस्ट्री 4.0 के चेयरपर्सन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विशेषज्ञों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर डॉ. नितिन मित्तल, पंकज सोनी, सुनील, संशबीर डागर, और जगबीर सिंह सहित कई अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button