
Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ, पलवल।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पलवल पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है:

10 बातों का हमेशा रखें ध्यान:
1. *OTP, CVV, पासवर्ड किसी से साझा न करें:* कोई भी बैंक, पुलिस, सेना, बीमा या कंपनी का अधिकारी फोन पर आपसे OTP, पिन या बैंक डिटेल कभी नहीं मांगता।
2. *“डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई चीज नहीं:* पुलिस/सीबीआई/नारकोटिक्स अधिकारी वीडियो कॉल पर आपको गिरफ्तार नहीं कर सकते। यह पूरी तरह फ्रॉड है। तुरंत कॉल काट दें।
3. *अनजान लिंक पर क्लिक न करें:* लॉटरी, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, पार्सल या इनाम के नाम से आए SMS/WhatsApp लिंक फर्जी होते हैं। क्लिक करते ही फोन हैक हो सकता है।
4. *लोन ऐप से सावधान:* प्ले स्टोर पर अनजान लोन ऐप डाउनलोड न करें। ये ऐप आपकी गैलरी, कॉन्टैक्ट चुराकर ब्लैकमेल करते हैं।
5. *QR कोड स्कैन = पैसा कटना:* पैसा लेने के लिए कभी QR कोड स्कैन नहीं करना पड़ता। QR कोड सिर्फ पैसा देने के लिए होता है।
6. *नौकरी/टास्क के नाम पर ठगी:* टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर “घर बैठे कमाएं” या “प्री-पेड टास्क” का लालच देकर पहले आपसे पैसा जमा कराया जाता है।
7. *सोशल मीडिया अकाउंट लॉक रखें:* फेसबुक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्राइवेट रखें। अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। वीडियो कॉल पर न्यूड कॉल का स्क्रीन रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है।
8. *ऑनलाइन सामान बेचते/खरीदते समय:* OLX पर आर्मी वाला बनकर या QR कोड भेजकर ठगी की जाती है। सामान लेने से पहले पेमेंट न करें।
9. *UPI पिन सोच-समझकर डालें:* UPI पिन सिर्फ पैसा भेजते समय लगता है। पैसा रिसीव करने के लिए UPI पिन की जरूरत नहीं होती।
10. *बच्चों के मोबाइल पर रखें नजर:* ऑनलाइन गेम के नाम पर बच्चों से माता-पिता के कार्ड से पेमेंट।
*ठगी हो जाए तो क्या करें? गोल्डन ऑवर सबसे जरूरी:*
यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है तो घबराएं नहीं। *घटना के 1 घंटे के अंदर यानी गोल्डन ऑवर में* तुरंत कार्रवाई करें:
1. *साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें।*
2. *www.cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
3. अपने बैंक को सूचित कर खाते को ब्लॉक कराएं।
*पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS की अपील:*
“साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार आपका डर और लालच है। कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर केस सॉल्व नहीं करती। सतर्कता ही बचाव है। पलवल पुलिस आपके साथ है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 या डायल-112 पर दें।”
Back to top button







