HARYANAHOME

Palwal News: पलवल बस स्टैंड के पास केनरा बैंक की नई शाखा का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Palwal News: पलवल बस स्टैंड के पास केनरा बैंक की नई शाखा का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।पलवल बस स्टैंड के पास केनरा बैंक की नई शाखा का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

नई शाखा से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों व युवाओं को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

पलवल, 11 मार्च। केनरा बैंक की नई शाखा के शुरू होने से यहां के आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों तथा युवाओं को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह वक्तव्य बुधवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल बस स्टैंड के समीप केनरा बैंक की नई शाखा के शुभारंभ अवसर पर दिया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ,देवदत्त शर्मा, और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, बैंक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने बैंक की नई शाखा शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नई शाखा के शुरू होने से लोगों को अपने वित्तीय कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में सभी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केनरा बैंक की यह नई शाखा न केवल आमजन को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों को नई शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि यह शाखा भविष्य में जनसेवा, विश्वास और पारदर्शिता का मजबूत केंद्र बनेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने नई शाखा की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button