HARYANAHOME

Palwal News: पलवल के गांव राजूपुर बांगर में जमीनी विवाद के चलते घटित जानलेवा हमला मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा

Palwal News: पलवल के गांव राजूपुर बांगर में जमीनी विवाद के चलते घटित जानलेवा हमला मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा

Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, IPS के निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गदपुरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव राजूपुर बांगर में घटित जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण:

गदपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार स्यारौली निवासी दरयाव सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2020 में 14 कनाल 7 मरला भूमि खरीदी थी, जिस पर कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि 12 अप्रैल को उनके खेत में जबरन ट्रैक्टर घुसाया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें उनके पुत्र कुलदीप के साथ भी हमला हुआ। दोबारा खेत पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गांव के युवक अरुण को गोली लग गई। उक्त शिकायत पर थाना में नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में थाना अंतर्गत चौकी धतीर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने 3 मई को वारदात में शामिल दो आरोपियों सुधीर एवं सागर को मंसूरी देहरादून से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसके उपरांत इसी रोज वारदात में शामिल तीसरे आरोपी कौशल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। इन आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ियां भी बरामद की गई है। आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त हथियार व गाड़ी बरामद करने तथा साथी आरोपियों का पता लगाने हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button