HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन पलवल की तानाशाही के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Palwal News: पलवल में कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन पलवल की तानाशाही के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल में कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन पलवल की तानाशाही के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के तत्वाधान पर आज पलवल कार्यकारी अभियंता के खिलाफ सभी सब यूनिटों देहात, शहर, हुड्डा पलवल, चांट, डीघोट, डिवीजन कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया जिसकी सयुक्त अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रणधीर तेवतिया, मेघश्याम, मनफूल सिंह, उमेश कुमार, परवीन तेवतिया के द्वारा व संचालन देहराज जाखड़ ने किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया व सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि यूनिट पलवल के द्वारा एक्शन पलवल को कर्मचारियों की मांगों समस्याओं का मांग पत्र पिछले जुलाई 2025 में दिया गया था और उस मांग पत्र में दी गई समस्याओं का समाधान आज तक नहीं किया गया। उल्टा भेदभाव पूर्ण तरीके के कर्मचारियों पर दबाव बना कर उनको उत्पीड़न करने, अपने अधिकार क्षेत्र मे कोई तबादला आदेश ना होने पर भी तबादले किए जा रहे हैं जिसको यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनिट प्रधान राजकुमार डागर व सचिव सरजीत सोरोत ने बताया कि पिछले 27 फरवरी 2026 को कार्यकारी अभियंता पलवल से कर्मचारियों की मांग और समस्याओं के समाधान करने के लिए मिले थे तब उन्होंने यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बदतमीजी से बात करना व कर्मचारियों को कामों को न करने की बात की गई जिसको लेकर आज सभी कार्यालयों पर 10से 12 बजे यानी दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया है

अगली कड़ी में दिनांक 10 मार्च 2026 को एक्शन कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यदि उसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और व्यवहार के प्रति खेद प्रकट करने व भविष्य में ऐसा ना करने का आश्वाशन नहीं दिया गया तो यूनियन मीटिंग करके धरना को अनिश्चितकालीन में परिवर्तन कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं एक्शन पलवल की होगी। आज के धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी नेता यूनिट उप प्रधान योगेश पाठक, सह सचिव पवन कुमार, जसबीर सिंह, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, उमेश कुमार, बिजेंद्र, पवन डागर, सूबे सिंह, सोनू, हेमराज, हेमवती, भानु प्रताप उपस्थित रहे

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button