
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। डॉ. सविता शर्मा को मिला ‘ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड’
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की अध्यक्ष डॉ. सविता शर्मा को ‘ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. सविता शर्मा को यह सम्मान अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और भारत के नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईसीईआरटी) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उन्होंने इस सम्मान के लिए दोनों संस्थानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। डॉ. सविता शर्मा ने इस सम्मान का श्रेय अपने अभिभावकों की प्रेरणा और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय नेतृत्व को दिया। अंतरराष्ट्रीय मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस “नेविगेटिंग द नेक्सस: फिनटेक इनोवेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सस्टेनेबिलिटी एंड सोसाइटी इन ए ग्लोबलाइज्ड वर्ल्ड” के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड डॉ. शर्मा के शिक्षा, शोध और नेतृत्व के क्षेत्र में विशेष रूप से टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की मान्यता है। उन्होंने कौशल विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और महिलाओं के सशक्तिकरण में लगातार प्रयास किए हैं, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य मिल रहा है।

श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सविता शर्मा का यह सम्मान संस्थान के लिए गौरव की बात है। यह पुरस्कार महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनकी वैश्विक पहचान को रेखांकित करता है। डॉ. सविता शर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान से उत्साह बढ़ा है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता रहेगी।
Back to top button







