
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नीतीश अग्रवाल,आईपीएस, पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने 50 लाख की अवैध शराब तस्करी मामले में मुख्य सोर्स आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी विश्व गौरव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बीते सोमवार को सब इंस्पेक्टर हनीश खान के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 12 टायर ट्रक में सीमेंट के पत्थरनुमा ब्लॉकों के पीछे बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने केएमपी मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव औरंगाबाद-मित्रोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान यूपी नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में सीमेंट की बड़ी ईंटों के पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। मौके पर आबकारी विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद संयुक्त जांच में ट्रक से विभिन्न मार्का की कुल 610 पेटियां बरामद हुईं। यह खेप सोनीपत से गोरखपुर होते हुए बिहार भेजी जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक राजीव सहानी, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार), तथा उसके साथ मौजूद परिचालक को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुंडकटी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।
एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी ने बताया की आरोपियों से की गई गहन पूछताछ तथा विवेचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की आगामी विवेचना टीम ने मुख्य सोर्स आरोपी गोकुलधाम चावला कॉलोनी सोनीपत निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। अवैध शराब तस्करी में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Back to top button







