HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में 20वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

Palwal News: पलवल में 20वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।पलवल में 20वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

आज रविवार 8 मार्च 2026 को जिला पलवल केमिस्ट एसोसिएशन पलवल द्वारा स्वर्गीय श्री मूलचंद मंगला, पूर्व संसदीय सचिव हरियाणा सरकार एवं स्वर्गीय श्री संजय अरोड़ा समाजसेवी की पुण्य स्मृति तथा शहीदों की याद में पंजाबी धर्मशाला पलवल में 20वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम रहे तथा शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला, पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक अधिकारी हरियाणा श्री नरेंद्र आहूजा, एडवोकेट श्री अतुल मंगला, सीनियर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री कृष्ण कुमार गर्ग एवं श्री प्रवीण राठी (ड्रग कंट्रोल ऑफिसर) द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।

रक्तदान शिविर की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद जिंदल ने की तथा महासचिव ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों के साथ-साथ समाज को नशा विरोधी जागरूकता अभियान से भी जोड़ने का कार्य कर रही है। एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र चावला ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस नेक कार्य में भाग लेकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्य अतिथि श्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

श्री नरेंद्र आहूजा ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने बुजुर्गों की पुण्यतिथि, महापुरुषों की जयंती और शहीदी दिवस जैसे अवसरों पर रक्तदान अवश्य करें।

इस शिविर में 18 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया तथा 35 महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज में महिला शक्ति की प्रेरणादायक भूमिका को दर्शाया।

आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की इस सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सेवा और समाजहित के कार्यों में महिलाएं भी बराबरी से अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

रक्तदाताओं को आशीर्वाद देने हेतु समाजसेवी श्रीचंद मंगला, अधिवक्ता डी.डी. मक्कड़, रमेशचंद गुप्ता (पलवल) तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू उपस्थित रहे। शिविर में कुल 205 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

इस शिविर के सफल आयोजन में एसोसिएशन के चेयरमैन बंशीधर मखीजा, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, ऑडिटर पवन गर्ग, विनीत गुलाटी, मनोज छाबड़ा, रवि वधवा, संजय कौशिक, देवेंद्र नारंग, जय श्री जिंदल, सीता वर्मा, राजेश गुलाटी, तरुण बत्रा, प्रकाश गुप्ता, चरण सिंह, महावीर तंवर, डॉ. प्रशांत गुप्ता सहित अनेक सदस्यों का अहम योगदान रहा।

शिविर में सरकारी अस्पताल पलवल के रक्तकोष तथा अपना ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button