HARYANAHOME

JJP NEWS: बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेगी जेजेपी – दिग्विजय चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेगी जेजेपी - दिग्विजय चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेगी जेजेपी – दिग्विजय चौटाला

हांसी में होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम के लिए देशभर से कई कद्दावर नेताओं को निमंत्रण – दिग्विजय

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और इनेलो हो जाएगी एक्सपोज – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 8 मार्च। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 13 मार्च को हांसी में होने वाले जेजेपी के सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है और गांव-गांव जाकर प्रदेशवासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले देशभर के अनेक कद्दावर नेताओं को निमंत्रण दिया है। इनमें देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी आदि शामिल है। वे रविवार को भिवानी में पत्रकारों से रूबरू थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत होगी और बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेंगे। वहीं कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने वाली सामाजिक संस्थाओं, खाप प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के मौके पर होने वाले जेजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

 

वहीं राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर संशय होना बड़ी हैरानी की बात है और ये इस ओर ईशारा करता है कि सीबीआई, ईडी के डर से पहले ही कई लोग सरेंडर कर चुके है। दिग्विजय ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार को जीताने के लिए साजिशें रची जा रही है, जिसमें कांग्रेस और इनेलो के लोग शामिल है। अगर पैसों के दम पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत जाता है तो कांग्रेस व इनेलो हरियाणा में राजनीति करने की हकदार नहीं होगी, क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता पूरी तरह एक्सपोज हो जाएंगे। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कांग्रेस को कमेरे वर्ग के उम्मीदवार को जीताने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही दो राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। वहीं मंडियों में किसानों की फसलों को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रबी फसल की खरीद के दौरान वह स्वयं युवाओं के साथ मंडियों का दौरा करेंगे, यदि कहीं भी किसानों की फसलों को खरीदने में समस्या हुई तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने हिसार जिले के विभिन्न गांवों का भी दौरा करते हुए ग्रामीणों को 13 मार्च को होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल