HOMEVIRAL

History of 8 June: 8 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

History of 8 June: 8 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

History of 8 June: 8 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

979 – लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया ।
1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
1869 – शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई।
1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी । हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई थी।
1972 – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए।
1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई।
1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।
1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
1998 – 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े।
2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त हुआ।
2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
2013 – अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2019 – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी शनिवार को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद देश को 382 युवा सैन्य अधिकारी मिल गए।
2020 – उत्तराखंड ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।
2021 – यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हुई।
2021 – कोलकाता बंदरगाह के इतिहास में पहली बार सागर लंगरगाह में केप साइज़ पोत पहुंचा ।
2021 – अमेरिका की इतिहास में पहली बार देश की नौसेना और बोइंग कंपनी ने मिलकर मानवरहित ड्रोन के सहारे विमान में ईंधन डाला। यह दुनिया के लिए भी पहला ऐसा मामला।
2022 – विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सभी स्‍पर्धाओं से संन्यास लिया।
2022 – जापान और नैटो अधिकारी सैन्‍य सहयोग और संयुक्‍त अभ्‍यास बढाने पर सहमत हुए।
2022 – हावड़ा में एक सौ साल पुराने बर्जर पेंट्स नाम के रंग कारखाने में भीषण आग से 22 श्रमिक झुलसे, 8 की हालत गंभीर बनी।
2023 – ओडिशा में दुर्ग – पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी।
2023 – भारत और न्यूजीलैंड के उद्योग और उद्योग संघों के बीच पहली गोलमेज संयुक्त बैठक नयी दिल्ली में हुई।
2023 – केरल के मडक्करा से सागर परिक्रमा के सातवें चरण की शुरुआत हुई।
2023 – भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया‌।
2023 – भारत और सर्बिया इस दशक के अंत तक एक अरब यूरो का द्विपक्षीय व्‍यापार करने पर सहमत हुए।
2024 – इज़राइल ने मध्य गाजा के नुसेरत शिविर से चार इज़रायली बंधकों को बचाया, लेकिन दिन के उजाले में की गई कार्रवाई में 274 फ़िलिस्तीनियों को मार डाला व 698 को घायल किया।
2024 – अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया की रजत जयंती (25वीं) पासिंग आउट परेड हुई। 118 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना और असम राइफल्स में कमीशन प्राप्त अधिकारी बने।
2025 – 78वें टोनी पुरस्कार: दक्षिण कोरियाई संगीत नाटक “मेबी हैप्पी एंडिंग” ने सर्वश्रेष्ठ संगीत सहित छह पुरस्कार जीते।
2025 – 98वीं कॉमरेड्स मैराथन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की गई।

8 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1955 – टिम बर्नर्स ली का जन्म हुआ।
1957- डिम्पल कपाड़िया – भारतीय अभिनेत्री ।
1975 – शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1996 – एम. पी. जाबिर (जाबिर मदारी पिल्लियाल) एक भारतीय एथलीट जो 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर में माहिर।

8 जून को हुए निधन👉

1809 – प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामेस पेन का निधन हुआ।
1956 – हरियाणा केसरी, होमरूल मूवमेंट के हीरो, गौ, किसान व राष्ट्र के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी महान देशभक्त पंडित नेकी राम शर्मा जी का निधन।
1968 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
2009 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
2020 – पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन।
2020 – एंथनी पीटर ड्यूने एक आयरिश फुटबॉलर था, जो बाईं ओर के रूप में खेलता था।
2023 – ग्वाटेमाला फुटबॉल कोच और खिलाड़ी जॉर्ज रोल्डन (82) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी साइक्लो – क्रॉस रेसर रेनाटो लोंगो (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी चेट वॉकर (84) का निधन हुआ।
2024 – भारत के जाने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी चेरूकुरी रामोजी राव (87) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी लंबी दूरी की धाविका व आधिकारिक तौर पर बोस्टन मैराथन जीतने वाली पहली महिला नीना कुसिक (86) का श्वसन विफलता से निधन हुआ।

8 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 पंडित नेकीराम शर्मा जी स्मृति दिवस।
🌟 विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day , UN)।
🌟 विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस (World Brain Tumor Day)।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल