HOMEVIRAL

History of 23 June: 23 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

History of 23 June: 23 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

History of 23 June: 23 जून का इतिहास, जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1713 – असाडीअ के फ्रांसीसी निवासियों को ब्रिटेन के लिए निष्ठा की घोषणा करने या नोवा स्कोटिया, कनाडा छोड़ने के लिए एक वर्ष दिया गया।
1724 – इस्तंबुल की संधि पर हस्ताक्षर किया गया, ओटोमन साम्राज्य, रूस, और पर्शिया का विभाजन किया गया।
1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ। “HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल” या ज्वाइन करें।
1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1888 – फेडरिक डगलस पहले अफ्रीकी अमेरिकी हुए जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया।
1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।
1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।

1985 – एयर इंडिया का जम्बो यात्री विमान कनिष्का आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
1994 – उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
1996 – शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।
2008 – नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।
2019 – सऊदी अरब एफएटीएफ सदस्यता पाने वाला पहला अरब देश बन गया।
2020 – सउदी अरब पर ड्रोन व मिशाइल से हमला हुआ।
2020 – रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया।
2020 – पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद।
2020 – चीन ने अपने बाइडू नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) के लिए अंतिम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2021 – हिंद महासागर में भारत और अमेरिका का युद्ध अभ्यास शुरू हुआ।
2021 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की राजनीति में इतिहास रचते हुए लगातार नौवीं बार सांसद के तौर पर शपथ ली।
2022 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत हुई व 7 लोग घायल हुए।
2022 – भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा विदेश मंत्रालय परामर्श आयोजित हुआ।
2022 – प्रधानमंत्री ने 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (23-24 जून) में भाग लिया।
2022 – प्रधानमंत्री ने ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन किया और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ किया।
2022 – दक्षिण कोरिया ने घरेलू स्तर पर निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट से वाणिज्यिक उपग्रह लॉन्च किया।
2022 – पहली भारत गौरव ट्रेन भारत से 500 पर्यटकों को लेकर नेपाल के जनकपुर पहुंची।
2022 – ISRO ने फ्रेंच गुयाना के कौरौ से संचार उपग्रह GSAT-24 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
2023 – गुजरात के जामनगर में बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत व 5 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति श्री बाइडेन से मुलाकात की।
2023 – दो दिवसीय श्रम 20 शिखर सम्मेलन का पटना में समापन हुआ।
2024 – ISRO ने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV-LEX-03) की तीसरी सफल लैंडिंग की।
2024 – रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, पादरी और पुलिसकर्मियों सहित 9 की मौत, 25 घायल हुए।
2025 – त्रिपुरा को भारत का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
2025 – CSIR-NIIST और NECTAR के बीच वेगन लेदर उत्पादन के लिए MoU साइन हुआ।

23 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1901 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक (29 जून का भी वर्णन मिलता है)।
1912 – कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ।
1920 – जगन्नाथराव जोशी भारतीय राजनेता (भाजपा के ) व भारतीय जनसंघ के वरिष्ट नेता थे।
1934 – चण्डी प्रसाद भट्ट – गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।
1934 -वीरभद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – प्रदीप कुमार बनर्जी – भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1936 – एन. भास्कर राव – भारतीय राजनीतिज्ञ रहे , जिनका सम्बंध ‘तेलुगु देशम पार्टी’ से है।
1939 – सैयद शाहिद हाकिम – पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।
1972 – संजीव कुमार बालयान – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1980– वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना में जन्म हुआ।

23 जून को हुए निधन👉

1761 – बालाजी बाजीराव – महान् मराठा पेशवा।
1914 – गंगाप्रसाद वर्मा – राजनेता तथा समाज सुधारक।
1939 – गिजुभाई बधेका – गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे।
1953 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी – महान् शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक।
1971 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।
1980 – भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
1980 -वी.वी. गिरी – भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1995 – वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन।
2015 – सिस्टर निर्मला, मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज की प्रमुख थीं।
2019 – तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीआर लक्ष्मीनारायणन का निधन।
2021 – स्पेन के जेल में कैद की सजा भुगत रहे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के पायनियर जॉन मैकफी (John McAfee) मृत पाए गए।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री बेट्टा सेंट जॉन (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता फ्रेडरिक फेनिमोर फॉरेस्ट जूनियर (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार जेसी लेस्टर मैकरेनोल्ड्स (93) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार, शिक्षक डेविड टुनले का 94 वर्ष की आयु में निधन।
2025 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी (77) का हृदय संबंधी समस्या से निधन हुआ।
2025 – पद्म भूषण व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्वतारोही और भारतीय नौसेना अधिकारी मोहन सिंह कोहली (93) का निधन हुआ।

23 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री माहेश्वरी नवमी (जयन्ती)।
🌟 श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस।
🌟 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद)।
🌟 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस।
🌟 श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस।
🌟 श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस।
🌟 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows Day)।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल