HARYANAHOME

Haryana News: दीनबंधु छोटूराम स्मृति भारत गौरव अवार्ड समारोह 24 नवंबर को होगा आयोजित

Haryana News: कालीरमन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महान किसान नेता एवं जननायक दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी की 145वीं जयंती के अवसर पर भव्य जयंती समारोह एवं 12वें भारत गौरव अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Haryana News: कालीरमन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महान किसान नेता एवं जननायक दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी की 145वीं जयंती के अवसर पर भव्य जयंती समारोह एवं 12वें भारत गौरव अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह गरिमामय समारोह 24 नवंबर 2026 को समय दोपहर दो बजे मावलंकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में शिक्षा, समाज सेवा, खेल, चिकित्सा, कृषि, कला, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

कालीरमन फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान शिक्षा ,खेल ,समाज सेवा ,राजनीति,विज्ञान,और संस्कृति अन्य क्षेत्रों में दिया है तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन सभी महानुभावों को भारत गौरव सम्मान से नवाज़ा जाएगा ।जो भी महानुभाव रजिस्ट्रेशन करना चाहता है वो हमारे आधिकारिक ह्वाट्सऐप नंबर 7844-823-822 नंबर पर अपना बायोडाटा भेज कर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है

दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी ने किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विचारधारा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

कालीरमन फाउंडेशन की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों को इस गरिमामय समारोह में सादर आमंत्रित किया जाता है

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।