HARYANAHOME

Haryana News: पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: नई दिल्ली 23 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का ईमानदारी का नकाब अब उतर चुका है और वहां की जनता उनकी वायदा खिलाफी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में आयोजित कृषि मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब की जनता हरियाणा में विकास के माहौल और कल्याणकारी योजनाओं का उदाहरण दे रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने व्यापारियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण नीति लागू की है, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आई है और व्यापारिक माहौल बेहतर हुआ है।

श्री सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी का परिणाम है कि हरियाणा आज तेज गति से प्रगति कर रहा है। फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन के नए नियमों को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने अधिकारियों को प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button