HARYANAHOME

Haryana news: सेवानिवृत एसडीओ रणबीर सिंह बने रोहतक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Haryana news: सेवानिवृत एसडीओ रणबीर सिंह बने रोहतक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Haryana news: सेवानिवृत एसडीओ रणबीर सिंह बने रोहतक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष

झज्जर जिला के गांव उखलचना कोट निवासी रणबीर सिंह पूर्व विधायक स्व कप्तान मांगे राम के सुपुत्र है

झज्जर जिला के गांव उखलचना (कोट) निवासी रणबीर सिंह निम्बड़िया को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिजली विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत रणबीर सिंह वर्तमान में रोहतक शहर में रहते हैं और झज्जर के पूर्व विधायक स्व. कप्तान मांगे राम के सुपुत्र है।

रणबीर सिंह ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता तथा रोहतक बीजेपी जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका का आभार जताया।

रणबीर सिंह के मनोनयन पर गांव उखलचना और झज्जर शहर में डा. भीमराव अंबेडकर से संबंधित विभिन्न संस्थाओं ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग में सेवा काल के दौरान तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत रणबीर सिंह सामाजिक तौर पर सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रोहतक जिला में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल