HARYANAHOME

Haryana news: नारी शक्ति वंदन अधिनियम केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी कदम : आशा खेदड़

Haryana news: नारी शक्ति वंदन अधिनियम केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी कदम : आशा खेदड़

Haryana news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने का स्वागत करते हुए नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मुख्य अतिथि रही जबकि जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने अध्यक्षता की। आजाद नगर स्थित गोदारा पैट्रोल पंप से संत कबीर छात्रावास तक निकाली इस पद यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच रही है। पहले महिलाओं को चूल्हे चौके तक सीमित समझा जाता था लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी की अहमियत समझी और उन्हें उनके अधिकार देते हुए यह अधिनियम लागू करने का बीड़ा उठाया। प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि यह अधिनियम लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए देश की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त करना अनिवार्य है। इसी दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाया गया एक ऐसा क्रांतिकारी कदम है, जिसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं के लिए स्वर्णिम द्वार खोल दिए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र में महिलाओं के लिए नया युग शुरू होने वाला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने यात्रा में आए मुख्य अतिथि व अन्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि संकल्प यात्रा में शहर व आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सावित्री पनिहार, मंजू पोपली, पार्षद सुमन यादव, पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा, सुमन कसवां, सीमा शर्मा, सुमित्रा, सीमा गोदारा, रवीना, मोनू, प्रोमिला पूनिया, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, प्रवक्ता पीयूष मेहता, राजकुमार इंदौरा, कृष्ण सरसाना, विनोद तोषावड़, सतीश सुरलिया, सुरेश जांगड़ा व धर्मबीर पानू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल