HARYANAHOMENATIONAL

Haryana News: मोबाइल चोरी प्रकरण में महंत मनोज शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की

Haryana News: विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर अपने चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी तथा मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

Haryana News: विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर अपने चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी तथा मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

महंत मनोज शर्मा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार 4 जून 2026 की रात्रि को श्री संकट मोचन (बालाजी , मंदिर) सुभाष नगर, मनीमाजरा,चंडीगढ़ से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल में जियो कंपनी के दो सिम कार्ड सक्रिय थे। घटना का पता चलते ही तुरंत बाद 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी तथा संबंधित पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई।


पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके मोबाइल फोन के IMEI नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं और फोन की ट्रैकिंग एवं बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
महंत मनोज शर्मा ने गृह मंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि चोरी हुए मोबाइल फोन का किसी भी प्रकार के गैरकानूनी या आपराधिक कार्य में दुरुपयोग रोका जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके मद्देनजर उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी बताया कि उक्त घटना में पंडित मनीष शर्मा का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ था। महंत मनोज शर्मा ने केंद्र एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच तथा मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।