HARYANAHOME

Haryana News: प्रधानमंत्री मोदी की वजह से भारत की विश्व में पहचान : डॉ. आशा खेदड़

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के सब्जी मंडी मंडल की ओर से आत्मनिर्भर समूह की बैठक वार्ड-3 की पार्षद ज्योति वर्मा के आवास पर हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्य अतिथि रही और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के सब्जी मंडी मंडल की ओर से आत्मनिर्भर समूह की बैठक वार्ड-3 की पार्षद ज्योति वर्मा के आवास पर हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्य अतिथि रही और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आज भारत की आवाज़ वैश्विक मंचों पर प्रभावशाली ढंग से सुनी जाती है और देश विकास, आत्मनिर्भरता तथा सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विश्व समुदाय में उसका सम्मान बढ़ा है।


डॉ. खेदड़ ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर अभियान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले पौधारोपण अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन तथा विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ें।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया बैठक की अध्यक्षता सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी संजीव रेवड़ी, मंडल महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला प्रवक्ता पीयूष मेहता, मंडल महामंत्री अनुज जैन, सुशील सैनी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गोयल, सुभाष शर्मा, उमेद खन्ना, सुनील वर्मा, मंडल सचिव लवली राजपाल, आनंद सैनी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अतुल बांगा, हिसार विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक भानु सिंघल एवं कपिल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।