HARYANAHOME

Haryana news: एचटेट परीक्षा-2024 की आंसर शीट तुरंत सुरक्षित करें सरकार – दिग्विजय चौटाला 

Haryana news: एचटेट परीक्षा-2024 की आंसर शीट तुरंत सुरक्षित करें सरकार – दिग्विजय चौटाला 

Haryana news: चंडीगढ़, 30 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर से वर्ष 2024 के एचटेट परीक्षा परिणाम घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आज सैकड़ों कर्मचारी काम छोड़कर बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे है, ऐसे में हरियाणा सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी सीबीआई जांच करवानी चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बोर्ड द्वारा एचटेट-2024 परीक्षा की आंसर शीट नष्ट करने की आशंका के चलते कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने पर बोर्ड द्वारा उन पर एक्शन लेने की धमकी देकर डराने की कोशिश की जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस बीच बोर्ड ओएमआर शीट को नष्ट करने में लगा हुआ है ताकि घोटाले से संबंधी कोई रिकॉर्ड बोर्ड के पास न बचे।

 

दिग्विजय ने कहा कि पिछले चार महीनों से जेजेपी लगातार इस बड़े घोटाले की जांच की मांग उठा रही है। यहां तक कि जेजेपी और इनसो ने प्रदेशभर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम अनेक सबूतों के साथ ज्ञापन भी सौंपे। दिग्विजय ने कहा कि लंबे समय से इस गंभीर मामले पर सरकार की चुप्पी से ये जाहिर होता है कि भाजपा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची का ढोंग कर रही है और गड़बड़ी करने वाले लोगों को बचाने में लगी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि सरेआम एचटेट परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला किया गया है और यह लाखों युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की सही से जांच न होने और घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक जेजेपी शांत नहीं बैठेगी। दिग्विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस घोटाले पर कोई एक्शन नहीं लिया तो जेजेपी-इनसो बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत इस घोटाले से संबंधित ओएमआर शीट व अन्य संबंधित सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित करें ताकि इस मामले की सही से जांच हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल