HARYANAHOME

Haryana News: समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन

Haryana News: समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन

Haryana News: समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन

प्रधान सचिव राजीव रंजन ने डीसी डॉ. विवेक भारती को दी बधाई

समाधान प्रकोष्ठ पर 2024 में आई शिकायत नहीं कोई लंबित, प्रशासन की कार्यशैली बनी अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय

डीसी ने लंबित शिकायतों को 15 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 20 मार्च-समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटान में फतेहाबाद जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। हरियाणा सरकार में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि पर डीसी डॉ. विवेक भारती और जिला प्रशासन की कुशल प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला प्रशासन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण व अनुकरणीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत जिला में लंबित नहीं है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को कहा किए यह टीम भावना का ही उदाहरण है कि जिला जनसेवा को समर्पित कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों के अंदर निपटान सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिन शिकायतों को खारिज किया गया है, उनकी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को एसएमजीटी पोर्टल, सीपी ग्राम और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।