HARYANAHOME

Haryana News: भाजपा की सरकार में सरेआम किसानों को लूटा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Haryana News: भाजपा की सरकार में सरेआम किसानों को लूटा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Haryana News: चंडीगढ़, 25 मार्च। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किस तरह से किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ रहे हैं यह इस बात से साफ दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई उनको 171 रूपए, 213 रूपए और 624 रूपए का मुआवजा खातों में भेजा गया है। विडंबना यह है कि इन्ही किसानों ने बीमा कराने के लिए 4000 रुपए तक प्रीमियम के तौर पर बीमा कंपनियों को दिए हैं। अभी भी बहुत सारे गांवों में किसानों के खेतों में पानी खड़ा है जिसके कारण वो किसान न तो उन खेतों में फसल की बुआई कर पा रहे हैं और न ही उनको मुआवजा दिया जा रहा है। ऐसे में किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। भाजपा सरकार तुरंत किसानों की बर्बाद हो चुकी फसल का पूरा मुआवजा दे अन्यथा इनेलो पार्टी किसानों को साथ लेकर बड़ा निर्णय लेगी।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों की सरसों की फसल 10 मार्च से ही बिकने के लिए आनी शुरू हो गई थी। सरकार द्वारा खरीद न किए जाने के कारण उन किसानों को मजबूरी में सरसों की फसल एमएसपी से 600 से 700 रुपए कम पर व्यापारियों को बेचनी पड़ी। यही व्यापारी इसी फसल को सरकारी खरीद शुरू होने पर एमएसपी पर बेच देंगे और मोटा मुनाफा कमाएंगे। यह किसानों के साथ खुली लूट है जो सरकार की मिलीभगत से की जा रही है। 27 मार्च तक तो 60 प्रतिशत किसान अपनी सरसों की फसल को कम दामों में बेच चुके होंगे। हमने सरकार से मांग की थी कि सरसों की फसल की खरीद 10 मार्च से शुरू की जाए ताकि किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों पर न बेचनी पड़े।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button