HARYANAHOME

Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को किया सलाम

Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को किया सलाम

Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को किया सलाम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित निकासी, विज ने मोदी की विदेश नीति को सराहा

मध्य पूर्व संकट में भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता, फंसे जहाज निकलने लगे- अनिल विज

विज बोले—मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत

चंडीगढ़, 22 मार्च — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना और सलाम करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने में भारत को सफलता मिली है।

मीडिया से बातचीत के दौरान श्री विज ने बताया कि इस मार्ग से कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि शेष जहाजों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने आगे कहा कि कई देशों के सैकड़ों जहाज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, लेकिन जिन जहाजों पर तिरंगा लगा है, उन्हें वहां से निकलने की अनुमति मिल रही है। उनके अनुसार, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी विदेश नीति का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि श्री विज ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री की विदेश नीति की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विदेश नीति को सलाम मध्य पूर्व के युद्ध में “तेल की नस” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फसे तेल और गैस के कई जहाज और मुक्त हो सके और बाकी फसे 22 जहाज पर लगातार कर रहे हैं” ।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर