HARYANAHOME

Haryana news: अम्बाला रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब आना-जाना होगा आसान, गांव में तीन अंडरपास और डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana news: अम्बाला रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब आना-जाना होगा आसान, गांव में तीन अंडरपास और डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana news: चंडीगढ़, 30 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में बन रही रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब की ओर आना-जाना बेहद आसान होगा। रिंग रोड तक आने-जाने के लिए गांव पंजोखरा साहिब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तीन अंडरपास तथा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाई जा रही है।

विज आज अम्बाला छावनी में अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से चर्चा के उपरांत गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रिंग रोड से दूसरी तरफ भी आने-जाने के लिए गांव के निवासियों को दिक्कत नहीं होगी और निश्चित अंतराल के बाद तीन अंडरपास यहां पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ठीक पास से एक सर्विस लेन भी बनाई जा रही है जिसकी कनेक्टिविटी रिंग रोड पर होगी।

इससे पहले, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि रिंग रोड पर जो तीन अंडरपास हैं वह जड़ौत-पंजोखरा साहिब रोड, बसौली-पंजोखरा साहिब रोड और तिसम्बली-पंजोखरा साहिब रोड पर है। तीनों अंडरपास के जरिए ग्रामवासी रिंग रोड के दोनों तरफ आसानी से आ-जा सकेंगे और रिंग रोड पर भी चढ़ने के लिए सर्विस लेन से रास्ता उपलब्ध होगा।

वहीं, इस मौके पर मौजूद गांव पंजोखरा साहिब निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बनाई जा रही रिंग रोड के लिए उनका धन्यवाद जताया। ग्रामवासियों ने कहा कि गांव में ही रिंग रोड पर तीन अंडरपास और सर्विस लेन बनने से उन्हें आने-जाने में दिक्कत उत्पन्न नहीं होगी।

गौरतलब है कि पूर्व में पंजोखरा साहिब के निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए उन्हें रिंग रोड तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन बनाने की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बन रही 40 किमी. लंबी रिंग रोड

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लगभग 40 किमी. लंबी सिक्स लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है जोकि आगामी समय में जल्द पूरा होने वाला है। रिंग रोड निर्माण का उद्देश्य शहर के ट्रैफ़िक जाम को कम करना है। इस परियोजना के तहत एनएच 152, एनएच-344, एनएच-444A और एनएच-44 (दिल्ली-जलंधर) को आपस में जोड़ा जाएगा जिससे अंबाला छावनी और शहर क्षेत्र में ट्रैफ़िक जाम की समस्या दूर होगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button