HARYANAHOME

Haryana news: पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा की टिप्पणी निंदनीय – दुष्यंत चौटाला

Haryana news: पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा की टिप्पणी निंदनीय - दुष्यंत चौटाला

Haryana News: चंडीगढ़, 5 मई। पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है और ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए एक करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए और अधिक वोटों की कटौती वाली सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का विजयी होना दर्शाता है कि साम दाम दंड भेद से चुनाव जीता जाए। दुष्यंत ने कहा कि बंगाल में मिलिट्री और केंद्रीय कर्मचारियों का उपयोग होना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है और इसके चलते बंगाल के नतीजे प्रभावित हुए है। वहीं तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई तो वहां भाजपा का खाता तक नहीं खुला। उन्होंने कहा कि इसे सारा देश देख भी रहा है और समझ भी रहा है। मंगलवार को वे जींद, कैथल जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की मंडियों का दौरा करने की बजाया पंजाब के दौरे में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज 60 प्रतिशत गेहूं मंडियों में पड़ा है और उठान का कार्य ठप पड़ा है। वहीं एक महीने बाद भी किसानों का भुगतान भी नहीं हो पाया है, जो कि पहले दो दिन में ही हो जाता था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा लगता है कि नायब सैनी हरियाणा को छोड़ चुके है और इसी के चलते प्रदेश में करोड़ों रुपए के बैंक घोटाले हो रहे है। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और घोटाले से जुड़े बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वित्त मंत्री का जिम्मा देख रहे नायब सैनी को नैतिकता के तौर पर अपनी इन विफलताओं को मानना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि सरकारी फंड को लूटने वालों पर कार्रवाई क्यूं नहीं की जा रही ?

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा की गई एक टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का नेतृत्व करने वाले नेताओं के खिलाफ ऐसी शब्दावली शोभा नहीं देती है और उनके बयान को लेकर जनता में भी रोष है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन रह चुकी राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सोच समझकर शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल