HARYANAHOME

Haryana News: आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ की पिहोवा यूनिट की शहरी सब यूनिट पिहोवा ने अपनी जायज मांगों के लिए दिया धरना 

Haryana News: आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ की पिहोवा यूनिट की शहरी सब यूनिट पिहोवा ने अपनी जायज मांगों के लिए दिया धरना 

Haryana News: आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ की पिहोवा यूनिट की शहरी सब यूनिट पिहोवा ने अपनी जायज मांगों के लिए दिया धरना

आज आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ की पिहोवा यूनिट की शहरी सब यूनिट पिहोवा ने अपनी जायज मांगों और उपमंडल अधिकारी के अड़ियल रवैया के खिलाफ आज 33 केवी पिहोवा में शहरी सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी प्रिंस बुरा के खिलाफ गेट मीटिंग की गई जिसका संचालन सब यूनिट सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया ।

आज नारेबाजी उपमंडल अधिकारी के खिलाफ की गई । यूनिट सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि उपमंडल अधिकारी सब यूनिट प्रधान सचिव का फोन भी नहीं उठाता । इस अधिकारी का अड़ियल रवैया संगठन के खिलाफ है । दिनेश कुमार alm को तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा है । कुछ शिकायत केंद्रों से तबादला नहीं किया जा रहा है । उच्चाधिकारी के कहने पर भी संगठन की मांगों का उपमंडल अधिकारी समाधान नहीं कर रहा है । जो भी पत्र उच्चाधिकारियों के कार्यालय से आते है उनका जवाब भी अधिकारी द्वारा नहीं भेजा जाता ।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक यूनियन के पदाधिकारियों को उपमंडल अधिकारी द्वारा बातचीत के द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता तब तक तक उपमंडल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करके गेट मीटिंग की जाएगी । इस मौके पर प्रदीप सहारण, विजय कुमार, रमनदीप, कमल गोस्वामी, विजय सिंह , दीपक, वरुण गुप्ता , बिंदु , दिनेश कुमार, बंटी पाल, संदीप कुमार , अनिल कुमार , आदि कर्मचारी उपस्थित थे ।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button