कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी AAP में शामिल,कही ये बात

चंडीगढ़। पंजाब के बस्सी पठाना से दलित नेता पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मान ने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में उनका पार्टी में स्वागत किया।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत सिंह को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतार सकती है। इससे पहले इस सीट के लिए पंजाबी कलाकार करमजीत अनमोल के नाम पर चर्चा चल रही थी, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी करीबी माने जाते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई।

गुरप्रीत सिंह जीपी ने कांग्रेस पर बोला हमला
गुरप्रीत सिंह जीपी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। उनको हराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाई को मैदान में उतारा था। हाईकमान की तरफ से भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। यहीं नहीं उन्होंने आगे कहा कि जब वो गांवों में जाते है तो लोग भी कहते है कांग्रेस वाले तो आपस में लड़ते है। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद है हर नेता सिर्फ अपने परिवार की सोचता है।

 

 

माना जाता है कि गुरप्रीत सिंह जीपी का कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ विवाद था। उनकी दुश्मनी तब सामने आई थी जब चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गुरप्रीत के खिलाफ बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। दोनों आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से चुनाव हार गए।

Exit mobile version