HARYANAHOME

Anil vij: अम्बाला छावनी की बदलेगी सूरत: 58 करोड़ रुपए से बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क

Anil vij: अम्बाला छावनी की बदलेगी सूरत: 58 करोड़ रुपए से बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क

Anil vij: अम्बाला छावनी की बदलेगी सूरत: 58 करोड़ रुपए से बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क

पहले चरण में बीसी बाजार, लालकुर्ती, गोविंदनगर सहित कई कालोनियों में बिछेगी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन

दूसरे चरण में महेशनगर से डिफेंस कालोनी तक हर कालोनी में डलेगा ड्रेनेज सिस्टम

खुली नालियों व गंदगी से मिलेगी मुक्ति, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के लिए ‘स्ट्रॉम वॉटर प्रोजेक्ट’ को दी रफ्तार

सदर क्षेत्र में पहले ही सफलतापूर्वक डल चुका स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, लोगों को मिल रहा फायदा

चण्डीगढ, 07 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत अम्बाला छावनी में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सदर क्षेत्र में पहले ही स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम सफलतापूर्वक डाली जा चुकी है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। अब शेष अम्बाला छावनी में इसे यहीं ड्रेनेज पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा।।

दो चरणों में अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा होगा। पहले चरण के तहत लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से 89 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है जबकि दूसरे चरण के कार्य को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।

श्री विज आज अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रोजेक्ट के पहले चरण में 58 करोड़ की लागत से बीसी बाजार, लालकुर्ती, आउटर लार्ज रोड (बिजली बोर्ड दफ्तर से एसडी विद्या स्कूल तक), ट्रिब्यून कालोनी, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सुभाष कालोनी, कस्तूरबा कालोनी के अलावा अन्य कालोनियों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डाली जाएगी। योजना तैयार है और बहुत जल्द जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन के डलने से कालोनियों व अन्य स्थानों पर अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा। ओपन नालियों को बंद किया जाएगा जिससे जल निकासी तो बेहतर होगी साथ ही लोगों को गंदगी से भी भारी राहत मिलेगी व उनका जीवन सुखद बनेगा।

*दूसरे चरण में इन कालोनियों में डाला जाएगा स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम*

इसी प्रकार, प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के अंतर्गत जगाधरी रोड के दूसरी तरफ महेशनगर से लेकर अंतिम छोर में बसी डिफेंस कालोनी तक सारी कालोनियों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलेगी। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर योजना को तैयार कर लिया गया है और सरकार से जल्द इसकी मंजूरी मिलने की संभावना है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रोजेक्ट को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा और समीक्षा की। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई अरविंद रोहिल्ला, एक्सईएन हरभजन सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*सदर क्षेत्र में प्रभावी साबित हुआ स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सदर बाजार क्षेत्र में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन पहले ही डाली जा चुकी है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। सदर क्षेत्र में 12 क्रास रोड तक लगभग 144 बड़े व छोटे नालों को स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डालकर भूमिगत किया गया था। स्ट्रॉम वॉटर लाइन डलने से बरसातों के समय पानी निकासी बेहतर रही थी। इतना ही नहीं सदर क्षेत्र के मुख्य सेंट्रल नाले को भी स्ट्रॉम वॉटर लाइन डालकर भूमिगत किया गया था। सदर एरिया में नाले भूमिगत होने से गंदगी व मक्खी-मच्छरों से लोगों को निजात मिली है और क्षेत्र में साफ-सफाई पहले से बेहतर हो रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button